Wednesday, October 21st, 2026

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधीक्षण यंत्री ए.के. संतोषी निलंबित

 भोपाल

राज्य शासन ने तत्कालीन अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मण्डल इंदौर वर्तमान में मुख्य अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिक्षेत्र कार्यालय इंदौर ए.के. संतोषी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संतोषी द्वारा स्टेडियम निर्माण कार्यों में की गई अनियमितताओं के लिए यह कार्रवाई की गई है।

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय